छिंदवाड़ा जिले में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना शाम करीब 7:45 बजे उस वक्त हुई, जब छुआदेही से छुई लौट रही एक इंडिगो सीएस कार (एमपी 22 सीए 0843) अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में बसंत वर्मा (36) की मौके पर ही मौत हो गई। वह छुई के निवासी थे। कार में सवार उनके दो दोस्त राकेश वर्मा (30) और राहुल ठाकुर (22) घायल हो गए। दोनों को अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अमरवाड़ा थाना प्रभारी राजेंद्र धुर्वे ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


