छिंदवाड़ा जिले में कोल्ड कफ सिरप से 11 बच्चों की मौत के बाद डिंडौरी जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स, क्लिनिक, झोला छाप डॉक्टरों और आपूर्ति केंद्रों में प्रतिबंधित और अमानक सिरप की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, निरीक्षण के लिए एक अधिकारी टीम का गठन किया गया है। यह टीम प्रतिबंधित सिरप और अमानक स्टॉक की गुणवत्ता की जांच करेगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने और प्रतिदिन रिपोर्ट पेश करने के निर्देश जारी किए हैं। किस तहसील में कौनसी टीम करेगी निरीक्षण


