छिंदवाड़ा में बीच सड़क युवकों को बेल्ट-बल्ले से पीटा:सांसद बंगले के पास 10 मिनट तक चला उत्पात; वीडियो सामने आया

छिंदवाड़ा में बीच सड़क पर युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सामने आया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के परासिया रोड की है, जो सांसद निवास के पास है। यहां गुरुवार को पुरानी रंजिश में कुछ युवकों ने 10 मिनट तक उत्पात मचाया और दूसरे पक्ष को बेल्ट और बल्ले से पीटा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटनास्थल सांसद निवास और कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि भारी ट्रैफिक के बीच युवकों को बेरहमी से पीटा जा रहा है। आरोपियों को न पुलिस का डर था, न लोगों की परवाह। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मची रही और लोग तमाशबीन बने रहे। शराब पीकर निकले और शुरू हो गई मारपीट विवाद पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, शराब दुकान के पास ग्राउंड से शराब पीकर निकले युवकों की दूसरे पक्ष से कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। वीडियो में एक युवक (बैगनी शर्ट में) बीच-बचाव करता दिखा, लेकिन हमलावर एक-दूसरे की जान लेने पर आमादा थे। वीडियो सामने आया तब जागी पुलिस घटना के समय पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। बाद में वीडियो सामने आने पर पुलिस हरकत में आई और फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को हिरासत में लिया। बाकी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। शहर के व्यस्त इलाके में सरेआम गुंडागर्दी से पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *