छिंदवाड़ा में यात्री बस पलटी, 7 लोग घायल:धनोरा-अमरवाड़ा मार्ग पर हुआ हादसा; तेज रफ्तार में थी बस, मोड़ पर अनियंत्रित हुई

छिंदवाड़ा के धनोरा-अमरवाड़ा मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 7 यात्री घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत धनोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के समय बस अमरवाड़ा से धनोरा की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस की गति तेज थी। रास्ते में अचानक आए एक मोड़ पर चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सड़क किनारे जाकर पलट गई। 7 यात्री घायल, डॉक्टरों की निगरानी में
इस दुर्घटना में लगभग सात यात्री घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल धनोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को डॉक्टरों ने निगरानी में रखा है। पुलिस ने दर्ज किए यात्रियों के बयान
सूचना मिलते ही धनोरा और बटकाखापा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है और इसके लिए यात्रियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर बस पलटी, वहां सड़क का मोड़ काफी संकरा है। इस क्षेत्र में पहले भी वाहन अनियंत्रित होने की घटनाएं हो चुकी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *