छिंदवाड़ा में शराबी युवक ने बाइक को मारी टक्कर:नागपुर रोड पर हादसा, बाइक सवार गंभीर घायल

छिंदवाड़ा में मंगलवार शाम करीब 6 बजे नागपुर रोड स्थित इमलीखेड़ा शराब दुकान के सामने सड़क हादसा हो गया। नशे में धुत एक युवक ने सामने से आ रहे बाइक चालक की गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक खुनाझिर निवासी बताया जा रहा है, जो छिंदवाड़ा की ओर आ रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि उसे पैरों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रवि मालवी ने भी पुलिस के साथ मिलकर घायल को अस्पताल भिजवाने में मदद की। घायल का इलाज जारी है। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चला रहे युवक को हिरासत में ले लिया है। शहर में शराब पीकर वाहन चलाने के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। पुलिस समय-समय पर अभियान भी चलाती है, लेकिन सख्त कार्रवाई के अभाव में ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *