छिंदवाड़ा में शिक्षा विभाग का बीएसी रिश्वत लेते गिरफ्तार:10 हजार घूस लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा, शिकायत बंद कराने के बदले मांगी थे पैसे

छिंदवाड़ा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने छिंदवाड़ा जिले में बड़ी कार्रवाई की है। अमरवाड़ा में पदस्थ ब्लॉक एकेडमिक कोऑर्डिनेटर (बीएसी) सत्येंद्र जैन को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। CM हेल्पलाइन शिकायत बंद कराने के बदले मांगी थी रिश्वत मामले की शुरुआत यूनिक पब्लिक स्कूल के संचालक की शिकायत से हुई। शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त में बताया कि उनके स्कूल से जुड़ी एक सीएम हेल्पलाइन शिकायत को नस्तीबद्ध (बंद) कराने के बदले बीएसी सत्येंद्र जैन द्वारा पैसों की मांग की जा रही थी। प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। रंगे नोट दिए, फिर हाथ धुलवाए
मंगलवार शाम छिंदवाड़ा के चक्कर रोड स्थित आईसीएच (ICH) के पास जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए लिए, पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी के हाथ धुलवाए गए तो वे गुलाबी हो गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज किया लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई के बाद जिले के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और अधिकारी-कर्मचारियों में खलबली देखी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *