छिंदवाडा में बादल छाने से ठंड से मिली राहत:हल्की बूंदाबांदी के आसार; तापमान में आया उछाल

शहर में आसमान में बादल छाने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। नगर में मंगलवार सुबह तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रात का तापमान 18 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार जिले में 28 दिसंबर तक मावठा गिरने का अनुमान है। इस दौरान बारिश के साथ ही कहीं कहीं हल्के ओले भी गिर सकते है। सीजन का पहला मावठा गिरने से फसलों को फायदा हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते उत्तर पश्चिमी हवाएं आएंगी। ये अरब सागर से नमी लाएंगी। बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं भी आ रही है। इस कारण प्रदेश में बादल छाने के साथ ही बारिश के आसार बन रहे है। तीन दिनों से बदला है मिजाज दरअसल, पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। बदलाव से दिन और रात के तापमान में मामूली अंतर देखा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *