छितौली सब सेंटर को ब्लॉक में प्रथम स्थान मिला:एनक्यूएएस मूल्यांकन में उपलब्धि हासिल की, वर्चुअल तरीके से हुआ मूल्यांकन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जयसिंहपुरा के छितौली सब सेंटर ने भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) मूल्यांकन में ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने अधीक्षक, डॉक्टर्स और कर्मचारियों को बधाई दी है। वर्चुअल तरीके से हुआ मूल्यांकन छितौली सब-सेंटर में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) मूल्यांकन कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया। इस मूल्यांकन को डॉ. राजेंद्र कुमार मीणा और डीपीओ अरविंद तिवारी (कोटा) ने संपन्न किया। यह कार्यक्रम विराटनगर के बीसीएमओ डॉ. सुनील कुमार मीणा और सीएचसी जयसिंहपुरा के इंचार्ज डॉ. कन्हैया लाल यादव के निर्देशन में हुआ। वर्चुअल असेसमेंट के दौरान सीएचओ खामोश यादव, सीएचओ राकेश सैनी, सीएचओ मंजू चौधरी, एएनएम विनय यादव, आशा सहयोगिनी कमलेश, सपना शर्मा और गुड्डी देवी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में सहयोग किया।राज्य की टीम ने डॉ. राजेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में सीएचओ खामोश यादव और एएनएम विनय यादव से आयुष्मान आरोग्य मंदिर में दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। कई पहलुओं को आकलन किया स्वास्थ्य केंद्र में सेवा प्रावधान, रोगी अधिकार, दवाइयां और सहायक सामग्रियां, दैनिक देखभाल और टीकाकरण जैसे पहलुओं का आकलन किया गया। मूल्यांकन के आधार पर पाया गया कि यह संस्थान राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के मानदंडों को पूरा करता है और इसे क्वालीफाई श्रेणी में अनुमोदित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *