छीपाबड़ौद| कस्बे में स्थित सेवा भारती उच्च माध्यमिक स्कूल में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ एसडीएम अभिमन्यु सिंह कुंतल व उच्च माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा, पेंशनर शारीरिक शिक्षक जगदीश प्रसाद कुशवाह ने किया। स्कूल निदेशक गिरीश अजमेरा व विज्ञान प्रभारी रवि सुमन ने बताया कि प्रदर्शनी में सृष्टि गोयल व दीक्षा ने डीएनए बरकिंग, दीपिका मित्तल ने डीएनए फिंगर प्रिंटिंग, पूर्णिता प्रजापति ने ग्रीन हाउस प्रभाव, दिव्या विजय व राधिका मालव ने बायोगैस मॉडल, सुहाना व परिधि ने ग्लोबल वार्मिंग, मानसी कंवर व शीतल मीणा ने फ्री एनर्जी, लंग्स स्प्रिंग मॉडल, तनीषा मालव व तमन्ना ने प्रदूषण मॉडल, काव्यांजलि चौहान व खुशी ने एयर पोल्यूशन, सुप्रिया व रविना ने सोलर पावर, निहाल मित्तल रवि, रोनक, रोहित ने होम सेक्यूरिटी सिस्टम, गोविंद, देवीशंकर, गजेंद्र सिंह, योगेश सेन, अमित, सुमित, युवराज, शिवम, सागर, भूपेंद्र अरविंद, अनिल ने अलार्म सिस्टम, सीट मॉडल, वाटर टैंक, इलेक्ट्रिकल जनरेटर तथा कई तरह के मॉडल प्रस्तुत किए।


