छुरा में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला:जेल से छूटा आरोपी फिर गिरफ्तार, 4 साल की बच्ची का किया शोषण

गरियाबंद जिले के छुरा में 27 वर्षीय युवक ने 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची अपनी बुआ के घर आई थी और घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी वेदप्रकाश ध्रुव बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिवार वालों ने दरवाजा खोला। उन्होंने देखा कि बच्ची पीड़ा से तड़प रही थी और आरोपी कुर्सी पर बैठा उसे चुप रहने को कह रहा था। परिवार वाले बच्ची को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा ले गए। वहां महिला डॉक्टर नहीं होने के कारण उसे जिला अस्पताल गरियाबंद भेजा गया। बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। पहले भी नाबालिग से दुष्कर्म मामले में जा चुका है जेल पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी पहले भी एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के 15 दिन बाद उसने छुरा मस्जिद पारा में चोरी की और फिर से जेल गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *