नामकुम थाना क्षेत्र के सामलौंग में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें कई लोगों को हल्की चोट लगी है। पहला पक्ष मौलाना आजाद कॉलोनी निवासी एक युवक अपनी भतीजी को स्कूल से छुट्टी होने पर लेने गया था। वहां गढ़ाटोली के कुछ युवक पहले से खड़े थे, जिसने बच्ची के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। युवक ने जब इसका विरोध किया तो वहां खड़े युवक मारपीट करने पर उतावले हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई और मारपीट होने लगी। इसमें कई लोग घायल भी हुए हैं। सूचना पाते ही पीसीआर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को वहां से हटाया। बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि आसपास के स्कूलों के छुट्टी के समय वहां असामाजिक तत्वों और मनचले युवकों की भीड़ जुटी रहती है। पुलिस वैसे युवकों को चिन्हित कर कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में कोई बड़ी घटना न हो। लोगों ने पुलिस-प्रशासन से यह भी मांग की है कि स्कूल के आसपास नशे का सामान बिक्री करनेवालों पर सख्ती कार्रवाई की जाए और लगातार गश्ती की जाए।


