छेरछेरा पुन्नी पर कलाकारों ने डंडा नृत्य की प्रस्तुति दी

भास्कर न्यूज | डौंडी छेरछेरा पुन्नी पर शनिवार को डौंडी नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंग देखने को मिला। इस अवसर पर लोग घर-घर जाकर छेरछेरा की रस्म निभाते नजर आए। नगरवासियों ने अपनी स्वेच्छा से धान, चावल, नगद राशि, चॉकलेट, बिस्किट सहित अन्य सामग्री दान में दी। स्कूलों में अवकाश होने के कारण स्कूली बच्चों ने भी अपने साथियों की टोली बनाकर छेरछेरा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं ग्राम कलंकपुर और हाटकोदल से आए कलाकारों ने वाद्य यंत्रों की मधुर धुन पर डंडा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। कलाकारों के प्रदर्शन से प्रभावित होकर लोगों ने उन्हें नगद राशि, चावल सहित अन्य सामग्री दान स्वरूप भेंट की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *