छेरछेरा मांगने आए युवकों का स्वागत किया

दगोरी | दगोरी क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकपरंपरा छेरछेरा पर्व को यातायात नगर वार्ड क्रमांक 9 परसदा के युवाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस अवसर पर युवाओं की टोलियां घर-घर जाकर छेरछेरा मांगती नजर आईं। इसी क्रम में युवाओं ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धरमलाल कौशिक के निवास पर भी पहुंचकर छेरछेरा मांगा। यहां भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री डॉ. देवेंद्र कौशिक ने युवाओं का स्वागत करते हुए उन्हें छेरछेरा प्रदान किया और पर्व की शुभकामनाएं दीं। डॉ. देवेंद्र कौशिक ने कहा कि छेरछेरा पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति का प्रतीक है, जो समाज में एकता, सहयोग और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की यह सहभागिता सराहनीय है, जिससे हमारी परंपराएं जीवंत बनी रहती हैं। इस अवसर पर जय रजक, राहुल कौशिक, निक्कू रजक, विशाल कौशिक, संदीप रजक, रोशन निर्मलकर, राजकुमार कौशिक, रघुनाथ रजक, गगन रजक, निखिल कौशिक, मनीष रजक, अभिषेक रजक, नीरज कौशिक, चिंटू कौशिक, बॉबी रजक, अमन कौशिक, अंकित रजक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *