छेरता मांगने निकली बच्ची से परिचित ने किया दुष्कर्म

बिश्रामपुर| थाना क्षेत्र में मंगलवार को साथियों के साथ गांव में छेरता मांग रही बच्ची के साथ गांव के ही परिचित 22 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची जब युवक के चंगुल से छूटकर घर पहुंची, तब उसने अपनी मां को पेट में असहनीय दर्द होने उसके साथ युवक द्वारा की गई घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां परिजन के साथ बच्ची को लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (2), 351 (3),पास्को एक्ट की धारा 5 एम, 6 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *