रांची यूनिवर्सिटी के ऑटोनॉमी दर्जा प्राप्त छोटानागपुर लॉ कॉलेज में के एलएलबी और एलएलएम के छात्र अगर परीक्षा में मिले अंकों से असंतुष्ट हैं, तो उन्हें 48 घंटे के भीतर उनकी उत्तर पुस्तिका ई-मेल पर उपलब्ध कराई जाएगी। बोर्ड ऑफ स्टडीज के बाद एकेडमिक काउंसिल में भी इससे संबंधित प्रस्ताव स्वीकृति प्रदान कर दी गई। शनिवार को एकेडमिक काउंसिल की पहली बैठक प्रिंसिपल डॉ पंकज चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अब यहां के स्टूडेंट्स घर बैठे ऑनलाइन लाइब्रेरी का उपयोग कर सकेंगे। इसके तहत लगभग 4000 किताबें फर्स्ट फेज में ऑनलाइन किया गया है। दिन-रात किसी भी समय रिमोट एक्सेस कर उपयोग कर सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट इंप्रूव करने और छूटे पेपर के लिए दोबारा एग्जाम दे पाएंगे। इसके अलावा 2025-26 के लिए महाविद्यालय का अकादमिक कैलेंडर स्वीकृति प्रदान कर दी गई। बैठक में आरयू के डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू, डीन ह्यूमिनिटी प्रो. अर्चना दुबे, डॉ केसी प्रसाद, डॉ उदय शंकर, डॉ भूपेंद्र सिंह, प्रो. शैवाल सत्यार्थी समेत अन्य थे। बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) : 5 वर्षीय {एलएलएम : एक वर्षीय
डिप्लोमा इन साइबर लॉ एंड डाटा प्रोटेक्शन : 1 वर्ष {डिप्लोमा इन अल्टरनेटिव डिस्प्यूट रेजोल्यूशन : 1 वर्ष
सर्टिफिकेट इन लीगल ड्राफ्टिंग एंड एडवोकेसी स्किल्स : 6 माह
सर्टिफिकेट इन आरटीआई, पीआईएल और लीगल अवेयरनेस : 6 माह
पांच वर्षीय बीबीए-एलएलबी (2026-27 )
एक वर्षीय एलएलएम (2026-27 ) {एक वर्षीय डिप्लोमा इन साइबर लॉ एंड डेटा प्रोटेक्शन
एक वर्षीय डिप्लोमा इन अल्टरनेटिव डिस्प्यूट रिजोल्यूशन
छह माह का सर्टिफिकेट इन लीगल ड्राफ्टिंग एंड एडवोकेसी स्किल्स
छह माह का सर्टिफिकेट इन आरटीआई, पीआईएल एंड लीगल अवेयरनेस


