भास्कर न्यूज|गुमला छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज जिला गुमला की बैठक आज जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर साहू की अध्यक्षता में तेली छात्रावास में किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज हमेशा सामाजिक कार्यों को करने के लिए तत्पर रहती है। इसी क्रम में सामाजिक सहभोज सह सामाजिक सम्मेलन का कार्यक्रम आगामी 19 जनवरी 2025 को समाज के छात्रावास तेली छात्रावास गुमला में 11 बजे पूर्वाह्न से करने का निर्णय लिया गया। सामाजिक भोज सह सम्मेलन कार्यक्रम में तेली जाति के हक एवं अधिकार को लेकर एवं सामाजिक संगठन को मजबूत करने तथा शिक्षा, संस्कृति एवं अन्य विचारों पर विचार मंथन करने के लिए गांव-गांव से समाज के शुभचिंतकों को आमंत्रित किया जा रहा है। तेली छात्रावास में अध्ययन-अध्यापन करने वाले छात्रों को इस कार्यक्रम को लेकर प्रचार-प्रसार करने के लिए जिला समिति के पदाधिकारी के साथ मिलकर कार्य करने की दायित्व दिया गया है। महिला जिला समिति के जिला सचिव अंजना साहू ने कहा कि सामाजिक सम्मेलन कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी से समाज को सशक्त होगा।


