छोटा हाथी और ट्रैक्टर नांगर चोरी:सक्ती पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा, चोरी का सामान बरामद

सक्ती जिले में एक घर से छोटा हाथी वाहन की चोरी का मामला सामने आया है। जहां 10 अगस्त की रात रानीसागर पारा के रहने वाले शिवम वर्मा ने अपना छोटा हाथी वाहन (CG 10C/7592) पीला महल के सामने गाड़ी गायब थी। अगली सुबह वाहन गायब मिला। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की गाड़ी और लोहे का नांगर बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी यश ठरवानी, अशोक देवांगन उर्फ पाकुदाउ और मनोज देवांगन सक्ती शहर के रहने वाले हैं। एक हफ्ते पहले भी की थी चोरी पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने एक सप्ताह पहले सकर्रा गांव से ट्रैक्टर का लोहे का नांगर चुराने की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने 11 अगस्त की रात छोटा हाथी चोरी किया। नांगर को बुधवारी बाजार की पानी टंकी के पीछे छिपा दिया। एसडीओपी मनीष कुंवर के अनुसार, यश ठरवानी पर पहले से लूट, हत्या और अवैध शराब भंडारण के मामले दर्ज हैं। अशोक देवांगन पर नकबजनी और मारपीट के मामले हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *