छोटीसादड़ी के कठेड़ स्कूल में बच्चों को बांटे स्वेटर:55 स्कूली बच्चों को मिली मदद, सर्दी से होगा बचाव

छोटी सादड़ी उपखंड क्षेत्र की पिलिखेड़ा ग्राम पंचायत स्थित कठेड़ राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में बच्चों को सर्दी के बचाव के लिए स्वेटर बांटे गए। स्वतंत्रता की नन्ही उड़ान सेवा संस्थान एवं विकास समिति, छोटीसादड़ी ने सीतामाता अभ्यारण्य के दुर्गम रास्तों को पार कर करीब 55 स्कूली बच्चों तक यह मदद पहुंचाई। यह विद्यालय सीतामाता अभ्यारण्य के पास जंगल क्षेत्र में स्थित है, जहां तक पहुंचने का रास्ता काफी कठिन और दुर्गम है। इसके बावजूद, संस्था के सदस्यों ने सेवा भाव के साथ जोखिम भरे रास्तों को पार किया। यह वितरण ‘मिशन जाप्ता’ के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों को सर्दी से बचाना है। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और विद्यालय परिसर खुशियों से भर गया। संस्था ने बच्चों को पढ़ाई के प्रति निरंतर प्रेरित रहने का संदेश भी दिया। संस्था के अध्यक्ष नागेश प्रजापत ने बताया कि दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों तक मदद पहुंचाना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उनका लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। ये रहे मौजूद
इस अवसर पर स्वतंत्रता की नन्ही उड़ान सेवा संस्थान एवं विकास समिति के अध्यक्ष नागेश प्रजापत, सचिव अंकित आंजना, नीरज शर्मा, सुमित माली, प्रदीप मीणा, सूरज राव मराठा, रोहित रेगर, सुमित लक्षकार, कीर्तन जटिया और लखन प्रजापत सहित कई सदस्य उपस्थित थे। विद्यालय के शिक्षक ईश्वर लाल मीणा और भेरूलाल मीणा ने संस्था के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *