बंडामुंडा | रथ यात्रा के मौके पर बंडामुंडा के डी-सेक्टर में बच्चों ने रथ यात्रा निकाली। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के लिए छोटा रथ बनाया और पूरे मोहल्ले में घुमाया गया। बच्चों के साथ उनके अभिभावक और स्थानीय लोग भी शामिल हुए। सभी ने आयोजन में सहयोग दिया। इस मौके पर तन्मय चक्रवर्ती, ताऊशिनी चक्रवर्ती, संदीपन पाल, सोमिता दत्ता, रोशनलाल लोहार, मौमिता घोराई, श्रीति दे, मौदीपा घोराई, मनीषा चक्रवर्ती, कनिका भट्टाचार्य, मनीषा दे, सोनदिता पाल, सोमा दे, सौमीता दत्ता और अन्वेषा दत्ता मौजूद रहे। रथ यात्रा निकालते बच्चे।


