जालंधर| रोटरी क्लब ऑफ जालंधर सेंट्रल द्वारा छोटे साहिबजादे एवं माता गुजरी जी की पावन शहादत को श्रद्धा, भक्ति एवं सम्मान के साथ स्मरण किया गया। क्लब की ओर से लंगर लगाया गया। यहां क्लब के अध्यक्ष कुलवंत सिंह अरोड़ा, सचिव दीपक सूरी, सुरजीत सिंह अरोड़ा, जसपाल सिंह, इंदरजीत सिंह, मनिंदर सिंह, सतवंत बिमरा, डॉ. देविंदर बिमरा, ईश अरोड़ा, जितिन जैन आदि मौजूद रहे।


