अमृतसर| तेजी से बदलती जीवनशैली और व्यस्त दिनचर्या के बीच जंक फूड हमारे खानपान का हिस्सा बनता जा रहा है। हालांकि यह स्वादिष्ट और सुविधाजनक है, लेकिन इसके लंबे समय तक सेवन से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। खासतौर पर, यह हमारी आंतों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि जंक फूड में अत्यधिक मात्रा में वसा, चीनी और सोडियम पाया जाता है, जो पाचन तंत्र की कार्यक्षमता को कमजोर करता है और कई बीमारियों का कारण बनता है। गैस्ट्रो सर्जन डॉ. रोहित धवन ईएमसी अस्पताल अमृतसर ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जंक फूड का लगातार और अत्याधिक सेवन हमारे शरीर के पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। यह आंतों में सूजन, संक्रमण, कब्ज, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। डॉ. धवन ने लोगों से अपील की कि वे अपने आहार में संतुलन बनाए रखें और समय-समय पर पाचन तंत्र की जांच कराएं। ईएमसी अस्पताल का उद्देश्य लोगों को जंक फूड के खतरों और संतुलित आहार के महत्व के प्रति जागरूक करना है। अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रम लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में सहायता प्रदान करते हैं।


