जंगली जानवर के हमले से बुजुर्ग की मौत:पशुओं को लेने घर से निकले थे, वाइल्ड सूअर घायल हालत में मिला

राजसमंद जिले के आमेट थाना सर्कल क्षेत्र में देवड़ों का गुड़ा (धोली मगरी) में वन्यजीव के हमले में विजय सिंह (70) राजपूत की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, विजय सिंह राजपूत सोमवार सुबह करीब 5 बजे घर से मवेशी लेने के लिए निकले थे। खेत की ओर जाते समय घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर किसी अज्ञात वन्यजीव ने उन पर हमला कर दिया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, इस दौरान उनका शव खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर आमेट थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर शव का निरीक्षण करने पर मृतक की जांघों और कोहनी के पास नाखूनों के गहरे निशान पाए गए, जिससे प्रथम दृष्टया वन्यजीव हमले की पुष्टि हुई। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किस वन्यजीव ने किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सालय आमेट भिजवाया, जहां पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की गई। घटनास्थल के पास मिला घायल जंगली सूअर घटनास्थल के पास ही एक जंगली सूअर घायल अवस्था में पाया गया। वन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सूअर को ट्रेंक्युलाइज कर सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया। ट्रेंक्युलाइज की कार्रवाई सुरेन्द्र सिंह शक्तावत द्वारा की गई। रेस्क्यू के बाद जंगली सूअर का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार उसे राजकीय वाहन से सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। घटना के दौरान मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी लादू लाल शर्मा, आमेट वनपाल कौशल सिंह सौदा, वन रक्षक उगम चंद्र बैरवा और थानाधिकारी ओम सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *