जंगली सुअर और चितल के शिकार पर 6 लोग गिरफ्तार:सभी आरोपी सिंगरौली के रहने वाले, सीधी कोर्ट ने जेल भेजा

सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने मोहन रेंज इलाके से जंगली सुअर और चीतल का शिकार करने वाले 6 शिकारियों को पकड़ा है। वन विभाग ने यह कार्रवाई 6 जुलाई 2025 को दर्ज हुए दो अलग-अलग मुकदमों के आधार पर की है। जांच पूरी होने के बाद अब इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वन विभाग के अधिकारी (DFO) राजेश कन्ना टी ने बताया कि इन शिकारियों पर वन्यजीव संरक्षण कानून की कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। कौन हैं ये शिकारी? पकड़े गए आरोपियों के नाम मग्लू बैगा, लालमन बैगा, रामयुक्त साकेत, गनरूप अगरिया, दशरथ अगरिया और अंकू बंशाल हैं। ये सभी आरोपी पड़ोसी जिले सिंगरौली के सरई थाना इलाके के रहने वाले हैं। इन सभी ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से टाइगर रिजर्व जैसे सुरक्षित जंगल में घुसकर शिकार को अंजाम दिया था। शिकारियों के नेटवर्क पर प्रहार वन विभाग के मुताबिक, इन शिकारियों की गिरफ्तारी से अवैध शिकार करने वाले गिरोह को बड़ा झटका लगा है। आरोपियों को बुधवार को अलग-अलग जगहों से घेराबंदी करके पकड़ा गया। पूछताछ के बाद विभाग ने उनके खिलाफ पक्के सबूत जुटाए हैं। आरोपी भेजे गए जेल सभी 6 आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद सभी शिकारियों को जेल भेज दिया गया है। वन विभाग अब इस बात की भी जांच कर रहा है कि क्या इस गिरोह में कुछ और लोग भी शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *