जंगली सूअर ने वन दरोगा को दबोचा, VIDEO:बदायूं में साथी ने 50 लाठियां मारीं, तब छोड़ा

बदायूं में जंगली सूअर ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। वन दरोगा को मुंह से जकड़ लिया। रेस्क्यू टीम ने करीब 50 लाठियां मारीं, तब जाकर सूअर ने वन दरोगा को छोड़ा। फिर लाठियां मारने वाले वनकर्मियों की ओर दौड़ा। उन्होंने भागकर जान बचाई। वन दरोगा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया। हमले में दरोगा के प्राइवेट पार्ट समेत 7 जगहों पर गहरी चोट आई है। मामला बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के सिरसौली गांव का है। बताया जाता है कि हमला करने वाला सूअर दिखाई नहीं देता। आहट पाते ही हमला कर देता है। 3 तस्वीरों में जंगली सूअर का अटैक देखिए- भागने के चक्कर में दरोगा गिरे, सूअर ने दबोच लिया दरोगा की हालत गंभीर, बरेली रेफर
टीम आनन-फानन में वन दरोगा को जिला अस्पताल ले गई। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने दरोगा की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बरेली के हायर सेंटर भेज दिया। हमले के बाद ग्रामीण दहशत में
वन रेंजर विकास वरुण ने बताया कि वन दरोगा का इलाज चल रहा है। सूअर को पकड़ने के लिए दूसरी टीम भेजी जाएगी। उधर, जंगली सूअर न पकड़े जाने से किसानों में डर है। वे खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। ——————— ये खबर भी पढ़ें… BJP के ब्राह्मण विधायकों पर भड़के पंकज चौधरी:कहा- ऐसी बैठक दोबारा नहीं हो; एक-एक MLA की क्लास लगाई यूपी में भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की बैठक से पार्टी में खलबली मच गई है। नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी नाराज हो गए हैं। उन्होंने ब्राह्मण कुटुंब बनाने और बैठक में शामिल सभी ब्राह्मण विधायकों की क्लास लगाई है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *