जंगली हाथी ने दो ग्रामीणों के घर को क्षतिग्रस्त किया, मुआवजे की मांग

भरनो | भरनो प्रखंड जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन किसी न किसी ग्रामीण के घरों एवं किसानों के खेतों में लगे फसलों को हाथी द्वारा क्षति पहुंचाया जा रहा है।क्षेत्र के हाथियों के विचरण से ग्रामीण काफी भयभीत हैं। इधर ताजा मामला बीते देर रात की है भरनो प्रखंड के दुम्बो भगतटोली गांव में बीते रात एक जंगली हाथी में करमा उरांव के मिट्टी के घर को क्षतिग्रस्त किया है। साथ ही इसी गांव के डोमन उरांव के घर को भी क्षतिग्रस्त किया है। सूचना मिलने पर बुधवार सुबह पंचायत के मुखिया जयराम उरांव एवं उपमुखिया हीरामुनि उरांव प्रभावित ग्रामीण के घर पहुंचकर जायजा लिया। और उन्होंने प्रभावित ग्रामीण को वन विभाग से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। घटना की सूचना वन विभाग को दे दिया गया और पर विभाग के कोई भी कर्मी उक्त गांव नहीं पहुंचे हैं। वहीं इधर दोनों ग्रामीणों ने वन विभाग के मुआवजे की मांग करते हुए मदद की गुहार लगाई है। भरनो | रांची-गुमला मुख्य मार्ग एनएच 23 पर भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाटोली पुल के पास बुधवार की देर शाम को अनियंत्रित स्कूटी से गिरकर चाचा-भतीजा घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जुरा गांव निवासी बंधनु उरांव 30 वर्ष एवं उसका भतीजा आशीष उरांव 15 वर्ष एक ही स्कूटी में सवार होकर टेंगरिया बेड़ों वापस लौट रहे थे। इस क्रम में ही अनियंत्रित होकर स्कूटी से सड़क पर गिरे और दोनों घायल हो गए। सड़क से गुजर रहे असरो पेट्रोल पंप के मुकेश सिंह ने दोनों घायलों को सड़क किनारे गिरकर तड़पते देख तत्काल अपने वाहन से दोनों घायलों को बैठकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज करने के लिए बंधनु उरांव को रिम्स रांची रेफर कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *