जंगल में फांसी पर झूलता मिला युवती का शव:लड़की के पास मिला युवक का फोटो, शादी के बाद अलग रह रही थी

अंबिकापुर से लगे खलिबा के जंगल में रविवार सुबह 19 वर्षीय युवती का शव फांसी पर झूलता मिला है। युवती के बैग से एक युवक का फोटो, आधार कार्ड और पास ही मोबाइल फोन पड़ा मिला। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार युवती अंबिकापुर में रहकर होटल में काम करती थी। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, खलिबा के जंगल में सुबह एक युवती का शव झूलता हुआ देखकर इसकी सूचना ग्रामीणों ने सरपंच को दी। सरपंच की सूचना पर गांधीनगर टीआई प्रदीप जायसवाल, पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर युवती का बैग और मोबाइल पड़ा हुआ मिला। दस्तावेजों से हुई पहचान
पुलिस ने युवती के बैग की तलाशी ली तो उसमें युवती का आधार कार्ड और एक युवक का फोटो मिला। आधार कार्ड के आधार पर युवती की पहचान ग्राम जामडीह, देवगढ़ निवासी निशा पिता बालमुकुंद (19 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को सूचना दी। मृत युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी की शादी पहले कर दी थी, लेकिन वह ससुराल से भाग गई थी। वह अंबिकापुर में ही किराए के मकान में रहकर एक होटल में काम कर रही थी। थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि युवती द्वारा आत्महत्या की गई है। पुलिस कारणों की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *