जंगल से निकलकर शहर में घुसा चीता:श्योपुर में कॉलेज के पास नजर आया; लोग दहशत में, कहा- कहीं हमारे घर में न घुस जाए

श्योपुर में कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में छोड़े गए दो चीतों में से एक शहरी इलाके में घुस आया। चीता जिस क्षेत्र में नजर आया वहां बस्ती है। फिलहाल ये पता नहीं चला है कि अग्नि और वायु चीते में से ये कौनसा है। रविवार सुबह पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने चीते का वीडियो बनाया। चीता कच्ची सड़क पार करता नजर आ रहा है। वन विभाग की टीम चीते की निगरानी कर रही हैं। इलाके में दहशत का माहौल है। चीते बना रहे अपनी टेरेटिरी
बताया जा रहा है कि खुले में छुटने के बाद दोनों चीते अपनी-अपनी टेरिटरी बना रहे हैं। कूनो नेशनल पार्क की टीम चीते के जंगल में लौटने का इंतजार करेगी। इसे अभी ट्रेंकुलाइज नहीं किया जाएगा। देखिए दो तस्वीरें कॉलोनियों में दहशत का माहौल
देंगदा गांव के रहने वाले रणवीर ने बताया कि चीता हमारे गांव के पास में ही देखा गया है। दहशत का माहौल है। लोग डरे हुए हैं। अगर यह यहां रहेगा तो हमारे जानवरों को भी खतरा रहेगा। डर लग रहा-कहीं घरों में न घुस जाए
पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अंकित शर्मा का कहना है कि चीता हमारी कॉलोनी से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर देखा गया है। लोगों को बहुत डर लग रहा है कि कहीं वह घरों में नहीं घुस जाए। हम लोग उसे देखने भी जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *