जंडियाला गुरु स्टेशन पर काम के चलते 69 ट्रेनें प्रभावित, 21 कैंसिल, 23 का डायवर्ट होगा रूट

भास्कर न्यूज | जालंधर जंडियाला गुरु रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग के काम के चलते 12 जुलाई से 14 जुलाई तक 69 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें 21 ट्रेनों को कैंसिल करते हुए 23 का रूट डायवर्ट किया जाएगा। वहीं चार ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की गई हैं और 15 को देरी से चलाया जाएगा। इन ट्रेनों के प्रभावित होने के कारण यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि अमृतसर से जालंधर और अन्य राज्यों में जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों को कोई दूसरा विकल्प ढूंढना पड़ेगा। इसलिए रेलवे ने 20 दिन पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर यात्रियों को जानकारी दी है। ताकि किसी भी तरह से आखिरी समय पर यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। चंडीगढ़-अमृतसर (12411) 12 से 14 जुलाई तक अमृतसर-चंडीगढ़ (12412) 12 से 14 जुलाई तक अमृतसर-नंगल बांध (14505) 12 से 14 जुलाई तक नंगल बांध-अमृतसर (14506) 12 से 14 जुलाई तक चंडीगढ़-अमृतसर (14541) 12 से 14 जुलाई तक अमृतसर-चंडीगढ़ (14542) 13 से 14 जुलाई तक अमृतसर-नई दिल्ली (14680) 13 से 14 जुलाई तक नई दिल्ली-जालंधर सिटी (14681) 12 से 14 जुलाई तक जालंधर सिटी-नई दिल्ली (14682) 13 और 14 जुलाई तक जालंधर सिटी-दिल्ली 15 जुलाई तक नई दिल्ली-अमृतसर (14679) 13 से 14 जुलाई तक दिल्ली जं. -अमृतसर 15 जुलाई तक अमृतसर-हरिद्वार जं. जनशताब्दी (12054) 13 से॓ 14 जुलाई तक हरिद्वार जंक्शन-अमृतसर जनशताब्दी (12053) 13 से 14 जुलाई तक जालंधर शहर-अमृतसर (74641) 12 से 14 जुलाई तक अमृतसर-कादिया (74691) 12 से 14 जुलाई तक कादियां-अमृतसर (74692) 12 से 14 जुलाई तक ब्यास- तरनतारन (74603) 27 जून से 14 जुलाई तक तरनतारन-ब्यास (74604) 27 जून से 14 जुलाई तक ब्यास- तरनतारन (74605) 27 जून से 14 जुलाई तक तरनतारन-ब्यास (74606) 27 जून से 14 जुलाई तक भगतांवाला-खेम करण (74686) 1 जुलाई से 14 जुलाई तक खेम करण-भगतांवाला (74685) 1 जुलाई से 14 जुलाई तक कैंसिल ट्रेनें : ट्रेन संख्या और नाम कब से कब तक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *