अमृतसर | स्थानीय जगत ज्योति सीसै स्कूल रानी बाग में डायरेक्टर मुकेश पुरी की अध्यक्षता में लोहड़ी पर्व मनाया गया। इस पावन बेला पर सुख-समृद्धि की अरदास करते हुए लोहड़ी मनाई गई। स्कूल प्रांगण में अलाव जला कर अग्नि के चारों ओर परिक्रमा की गई। मूंगफली, रेवडी, गच्चक, भुग्गा जैसे व्यंजन वितरित किए गए। निर्देशक मुकेश पुरी ने लोहड़ी की बधाई देते हुए सबके लिए मंगल कामना की। इस अवसर पर प्रि. मुकेश पुरी, मैडम खुशबू पुरी, मैडम वनीता पुरी तथा स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।


