जगदलपुर में आज शाम से पानी सप्लाई बंद:पाइप लाइन मेंटेनेंस के चलते कल सुबह तक नहीं आएगा पानी; जहां जरूरत वहां टैंकर से पहुंचाएंगे

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में आज बुधवार की शाम और कल गुरुवार की सुबह पहली पाली में पानी सप्लाई बंद रहेगी। पानी सप्लाई के मेन पाइप लाइन में लीकेज की समस्या है, जिसकी मरम्मत की जाएगी। वहीं जिन जगहों पर ज्यादा परेशानी होगी वहां नगर निगम के टैंकर से पानी पहुंचाया जाएगा। दरअसल, सर्किट हाउस रोड के पास पाइप लाइन में पिछले कुछ दिनों से लीकेज की समस्या है। वहीं शहर के 48 वार्डों के लिए 30 पानी टैंकर की व्यवस्था की गई है। जिससे शहर के हर एक वार्ड तक पानी पहुंचाया जा सके। निगम की माने तो आज शाम को मरम्मत का काम होगा, कल शाम तक नलों से पानी सप्लाई की जाएगी। 10 टंकियों में भरता है पानी बताया जा रहा है कि जिस पाइप लाइन की मरम्मत की जा रही है, इससे शहर के करीब 10 पानी टंकियों में पानी भरता है। जिसके बाद शहर में पानी सप्लाई किया जाता है। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आधा शहर रहेगा प्रभावित नगर निगम क्षेत्र के नया पारा, प्रतापगंज, दलपत सागर वार्ड, गीदम रोड क्षेत्र, कुम्हारपारा, सदर वार्ड, बालाजी वार्ड, बलिराम कश्यप वार्ड, नयामुंडा समेत अन्य वार्ड प्रभावित होंगे। वहीं जिन वार्डों में पंप हाउस है वहां थोड़ी बहुत राहत मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *