जगदलपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं:बिना हेलमेट, ब्लैक फिल्म और तीन सवारी वालों पर हुई कार्रवाई,शहर में 15 पॉइंट पर चेकिंग

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस सख्त हो गई है। कलेक्टर और SP के निर्देश के बाद जगदलपुर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद है। कार पर ब्लैक फिल्म लगाने, सीट बेल्ट न पहनने, बिना हेलमेट दोपहिया चलाने और बाइक में तीन सवारी बैठाने जैसे मामलों में कार्रवाई की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस के DSP एस के जैन ने कहा कि, शहर के हर एक चौक-चौराहों में हमने ट्रैफिक पुलिस को तैनात किया है। करीब 15 पॉइंट है। लेकिन आज 4 जगह जिनमें संजय बाजार, स्टेट बैंक चौक, चांदनी चौक और अनुपमा चौक पर चेकिंग की गई है। इसके अलावा शहर से बाहर नेशनल हाईवे पर भी ट्रैफिक जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। लगातार चेकिंग की जा रही है। जिसने हेलमेट नहीं लगाया उनसे 500 रुपए, ब्लैक फिल्म और सीट बेल्ट न लगाने का भी 2 हजार रुपए फाइन लिया जा रहा है। सुबह से ही चलानी कार्रवाई की जा रही है। एक दिन में करीब 100 से ज्यादा लोगों का चालान काटा जा चुका है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को भी नियम न तोड़ने समझाइश दी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *