जगदलपुर में डॉक्टर की पत्नी का मर्डर:घर में ही गला दबाकर मारे जाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक डॉक्टर की पत्नी का मर्डर हो गया है। गला दबाकर मारे जाने की आशंका है। बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान वारदात हुई है। फिलहाल घर में फॉरेंसिक और पुलिस की टीम मौजूद है। मामले की जांच की जा रही है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर में ही पोस्टेड MD मेडिसन डॉ बीडी रॉय की पत्नी अर्चना घोष (58) की उनके घर पर ही लाश मिली है। अनुकूल ठाकुर वार्ड अटल आवास कॉलोनी इलाके में इनका मकान है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, महिला घर पर अकेली थी। वहीं जब सुबह पति समेत परिवार के अन्य सदस्य घर पहुंचे तो उन्होंने लाश देखी। महिला के गले में निशान महिला के गले में निशान दिखा। जिसके बाद इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। जिसके बाद बोधघाट पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। आस-पास के CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही हर एक पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच के बाद होगा स्पष्ट- ASP ASP महेश्वर नाग ने बताया कि महिला के गले में निशान है। गला दबाकर मारे जाने की आशंका है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला ज्वेलरी पहनी हुई थी। घर में करीब 3-4 लाख रुपए कैश भी हैं। लूट के इरादे से हत्या नहीं हुई है। हो सकता है कोई आपसी रंजिश हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *