जगदलपुर में BJP-कांग्रेस नेताओं के बीच चले लात-घूंसे:BJP पार्षद का आरोप- घर में घुसकर मारा, कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी ने कहा-भाई को मारा, कार तोड़ी

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बीच में जमकर लात-घूंसे चले हैं। भाजपा पार्षद नरसिंह राव का आरोप है कि, कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी रहे निकेत झा ने उन्हें घर में घुसकर मारा है। जबकि, निकेत झा ने कहा कि BJP पार्षद ने उनके भाई को मारा। गाड़ी तोड़ी और मुझे फोन पर मां-बहन की गलियां दी हैं। दरअसल, दोनों पक्षों के बीच मारपीट के बाद मामला सिटी कोतवाली थाना पहुंचा। देर रात यहां कांग्रेस और भाजपा के नेताओं का जमावड़ा था। दोनों पक्षों ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत की है। हालांकि, अब तक FIR दर्ज नहीं हुई है। पार्षद बोल- इन्हें नहीं पची हार भाजपा पार्षद नरसिंग राव ने कहा कि, नगर निगम का चुनाव हुए लगभग 2 महीने का समय हो रहा है। जिन्होंने मेरे घर में घुसकर मेरे साथ मारपीट की है, वे चुनाव में मेरे सामने कांग्रेस से खड़े हुए थे। उन्हें हार पची नहीं है। हार की बौखलाहट है। चुनाव के दौरान भी गुंडागर्दी किए थे। उस समय तो वे सफल नहीं हो पाए। पार्षद का कहना है कि फिलहाल झगड़े की ऐसी कोई वजह नहीं थी। हालांकि, ये जरूर है कि पिछले कुछ दिनों से किसी न किसी तरह की बात को लेकर वे मेरे साथ उलझते रहते हैं। वार्ड में एक जगह काम चल रहा था। वे ठेकेदार के साथ भी मारपीट किए थे। उसने मुझे फोन किया था और मैंने उन्हें समझाया था कि, झगड़ा मत करना। लेकिन कांग्रेस के लोग मेरे घर आ गए और मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट किए। निकेत बोले- गाड़ी में तोड़फोड़ और मारपीट किए वहीं, कांग्रेस नेता निकेत झा का कहना है कि, मेरे खेत में पानी बहाया जा रहा है। इसी बात को लेकर जब मैं पार्षद को फोन किया तो उन्होंने फोन पर मुझे गालियां दी। मेरे बड़े भाई की गाड़ी उनके घर के सामने से गुजर रही थी तो उन्होंने गाड़ी को रोक कर गाड़ी में तोड़फोड़ की। मेरे भाई और मेरे साथ भी मारपीट की। मेरी प्रॉपर्टी को जबरदस्ती नुकसान पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन पर FIR के लिए लिखित शिकायत की गई है। महापौर संजय पांडेय भी पहुंचे थाने भाजपा पार्षद के साथ हुई मारपीट के मामले में जगदलपुर नगर निगम के महापौर संजय पांडेय भी देर रात पुलिस थाना पहुंचे। उन्होंने कहा कि, यह कांग्रेस की गुंडागर्दी है। उन्होंने रात में थाना प्रभारी समेत पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *