जगदलपुर मेयर चुनाव…जल भराव, पानी-पार्किंग, सफाई मुख्य मुद्दा:महिलाएं बोलीं-टॉयलेट चाहिए, ठेले वालों ने कहा-धक्का मार भगाते हैं, जो हमारे लिए काम करेगा उसे जिताएंगे

जगदलपुर मेयर चुनाव दिलचस्प हो गया है। पानी, शहर में पार्किंग व्यवस्था, जल भराव की समस्या और सफाई ये चुनाव के प्रमुख मुद्दे हैं। महिलाओं का कहना है कि जगह-जगह पिंक टॉयलेट हो। ठेले वालों का कहना है कि मेला-मड़ई में उन्हें धक्कामार भगाया जाता है। इसलिए उनके लिए स्थाई व्यवस्था होनी चाहिए। जबकि ऑटो चालकों का कहना है कि निगम में मेयर की कुर्सी में ऐसे प्रत्याशी को बिठाएंगे जो उनके लिए ऑटो स्टैंड की व्यवस्था करेगा। अब जो भी प्रत्याशी इन मुद्दों को लेकर वोटर्स के पास आएगा और वादा करेगा उन्हें जनता का वोट मिलेगा। दरअसल, मेयर चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी है। मंगलवार को वोटिंग होनी है। मेयर की कुर्सी पर बैठने कांग्रेस से मलकीत सिंह गैदू और भाजपा से संजय पांडेय अपना पूरा दमखम लगा रहे हैं। लोगों से वोट मांगने उनकी दहलीज पर जा रहे हैं। चुनाव से पहले दैनिक भास्कर ने 48 वार्डों वाले जगदलपुर नगर निगम के आम वोटर्स से बातचीत की। उनसे जाना आखिर उन्हें कैसा मेयर चाहिए? पढ़िए क्या कहते हैं जगदलपुर के वोटर्स… 1. अशोक राव, होटल संचालक – मैं जगदलपुर का वोटर हूं। बस एक ही चाहत रहती है कि, हमारे शहर की सड़कें अच्छी हों। बिजली की कटौती न हो। पानी की व्यवस्था की जाए और नालियों की साफ-सफाई रखें। ये वो समस्याएं हैं जिसका आज तक समाधान नहीं हो पाया। अब बदलाव भी जरूरी है। महापौर ऐसा रहे कि इन समस्या को अपने घर की समस्या समझे और इसका समाधान निकाले। 2. लखन नेताम, ऑटो चालक – मैं माड़िया चौक कुम्हारपारा का रहने वाला हूं। जगदलपुर का वोटर हूं। ऑटो चलाता हूं। महापौर चुनाव से पहले प्रत्याशी घर आकर बहुत से वादे करते हैं। लेकिन कुर्सी पर बैठने के बाद उन वादों को पूरा नहीं करते हैं। मैं जिस जगह पर रहता हूं वहां पिछले 5 सालों में सिर्फ 2 बार नालियों की सफाई हुई है। इसके अलावा संजय मार्केट में ऑटो पार्किंग की व्यवस्था चाहते हैं। अभी कोई भी दुकानदार अपनी दुकान के सामने ऑटो खड़ा करने नहीं देता है। भगा देते हैं। हमारे लिए भी व्यवस्था हो। 3. दया शंकर झा, पान दुकान संचालक – मैं जगदलपुर का वोटर हूं। दंतेश्वरी मंदिर के सामने पान दुकान लगाता हूं। हमें साफ-सुथरी छवि वाला महापौर चाहिए। सड़क, नाली, पानी सब का ध्यान रखे। लोगों को सुविधा मिलेगी तो लोग खुश रहेंगे। वर्ना एक समस्या का समाधान करवाने के लिए बार-बार दौड़ लगाना पड़ता है। हमें ऐसा महापौर चाहिए जो घोटाले में शामिल न हो, जो कोई घोटाला न करे। ऐसे छवि वाले को ही हम वोट देंगे। 4. दीपक, पानीपुरी ठेला संचालक – जब भी मेला-मड़ई का समय आता है तो हमें प्रशासन के लोग यहां से धक्का मार कर हटा देते हैं। चिल्लाते हैं। हम कभी यहां तो कभी वहां ठेले लगते हैं। हमारे लिए कोई स्थाई व्यवस्था नहीं है। मेरे जैसे दर्जनों ठेले वाले हैं जो ठेला लगाकर अपने परिवार को चला रहे हैं। ऐसे में हमारे लिए ठेले लगाने की कोई एक स्थाई व्यवस्था होनी चाहिए। महापौर हमारे बारे में भी सोचने वाला होना चाहिए। 5. सुनीता, चाय दुकान संचालक- जगदलपुर की ही रहने वाली हूं। मेरी चाय दुकान को हटाने के लिए बार-बार बोलते रहते हैं। महापौर का जो पिछला कार्यकाल था उससे काफी नाराज हूं। वहीं इसके अलावा मैं एक ही बात कहूंगी कि जो भी मेयर आए वह महिलाओं के बारे में भी सोचे। जगह-जगह पर महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाएं। जिससे हमें तकलीफ न हो। 6. आनंद सिंह भदौरिया – मैं धरमपुरा का रहने वाला हूं। महापौर ऐसा हो कि जो छोटी-छोटी समस्याओं को भी सुने। बारिश के दिनों में पूरा शहर जलमग्न हो जाता है। धरमपुरा इलाके में पानी कई घरों में घुस जाता है। इसलिए पानी निकासी की व्यवस्था करने वाला होना चाहिए। बारिश के समय पार्षद-महापौर आते हैं, कहते हैं कि हम सारी व्यवस्था कर देंगे। लेकिन करता कोई नहीं है। पिछले 4 दिनों से धरमपुरा क्षेत्र में पानी ही नहीं है। लोग यहां-वहां से व्यवस्था कर रहे हैं। अब जो भी महापौर आए वो सबसे पहले इस समस्या का समाधान करे। 7. अनूप जैन, व्यवसायी – शहर में सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है। मुझे ऐसा लगता है कि बहुत सी सरकारी जगह है जिसका उचित उपयोग करके पार्किंग बनाया जा सकता है। जल भराव की समस्या भी शहर में काफी बढ़ती जा रही है। इस दिशा में भी काम करने की आवश्यकता। सार्वजनिक जगहों के मेंटेनेंस के लिए कोई प्रबंध किया जाना चाहिए। देखरेख के अभाव में पार्क से लेकर बस स्टैंड सब की दुर्दशा हो जाती है। हम चाहते हैं कि जो महापौर बने वो इन बेसिक समस्याओं को दूर करे और शहर का विकास करे। ये हैं मेयर के 5 प्रत्याशी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *