जगदीश स्वामी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

मानोरा| मकर संक्रांति पर जगदीशपुरी स्थित जगदीश स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह 5 बजे से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। यहां के मंदिर में भगवान जगदीश स्वामी अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलदाऊ के साथ विराजमान हैं। मान्यता है कि यहां भगवान स्वयं भक्तों को दर्शन देते हैं। जो भी सच्चे मन से मन्नत मांगता है, उसकी इच्छा पूरी होती है। संक्रांति पर हर साल की तरह ग्राउंड में मेले का आयोजन हुआ। पुजारी भगवती प्रसाद ने बताया कि विशेष रूप से तीज, त्योहार और ग्यारस पर यहां बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। हर साल आषाढ़ सुदी दूज को विशाल मेला लगता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस बार भी मेला ग्राउंड में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित मनमोहन तिवारी भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का सुंदर वर्णन कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *