जगद गुरु की उपाधि मिलने पर पं. पुरोहित का सम्मान

सीहोर| जगद गुरु पंडित अजय पुरोहित का गुरुवार की सुबह नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में सम्मान किया। इस मौके पर विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित बड़ी संख्या में पार्षद और क्षेत्रवासी शामिल थे। नपाध्यक्ष राठौर ने कहा कि यह हमारे शहर के लिए सौभाग्य है कि प्रयाग राज के महाकुंभ में विशेष अभिषेक के बाद पंडित पुरोहित को जगद गुरु की उपाधि मिली है। वहीं सम्मान कार्यक्रम के दौरान जगद गुरू पंडित पुरोहित ने कहा कि हमारे नगर पालिका अध्यक्ष तीसरे खेड़ापति हैं, दो खेड़ापति तो शहर में हैं, जिसमें खेड़ापति मंदिर, दूसरे नगर पुरोहित पृथ्वी वल्लभ दुबे और तीसरे अब नपाध्यक्ष राठौर हैं, इसके अलावा हमारे सभी पार्षद भी अपने-अपने क्षेत्र के खेड़ापति की तरह कार्य कर रहे हैं। शहर को विकसित और सुंदर बनाने के लिए हम सबकी जिम्मेदारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *