जगन्नाथपुर ओपन कास्ट खदान से 40 टन कोयला चोरी, केस दर्ज

अंबिकापुर | भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथपुर ओपन कास्ट प्रोजेक्ट से कोयला चोरी का मामला सामने आया है। मामले को लेकर भटगांव एरिया एसईसीएल में पदस्थ मैनेजर माइनिंग उदय प्रताप चौधरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि खदान से डीओ क्रमांक 3330075933 के तहत ग्रेड जी-9 का कोयला एफएसए (फ्यूल सप्लाई एग्रीमेंट) के अंतर्गत केएसके महानदी पावर कंपनी लिमिटेड को कुल 20 हजार टन आपूर्ति किया जाना था। 15 जनवरी को दोपहर करीब 1.12 बजे अधिकृत लिफ्टर द्वारा ट्रक-ट्राला क्रमांक सीजी 10 बीएल 9649 को नियमानुसार खदान के अंदर प्रवेश कराया गया। उक्त वाहन का न तो कांटा कराया गया और न ही वैध वजन पर्ची बनवाई गई। ट्रक को सीधे कोयला स्टॉक यार्ड ले जाकर लगभग 40 टन कोयला लोड कराया गया। इसके बाद रात करीब 9.12 बजे सीएचपी/डब्ल्यूडब्ल्य ूएस वाहन के पीछे सटाकर ट्रक को खदान गेट से बाहर निकाल लिया गया। चोरी किए गए कोयले की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 90 हजार रुपए बताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *