जगन्नाथपुर रथयात्रा आज, ट्रैफिक रूट में बदलाव:धुर्वा गोलचक्कर से पुरानी विधानसभा तक सिर्फ पैदल जा सकेंगे, 7 तक बदला रहेगा रूट

जगन्नाथपुर में भव्य रथ यात्रा और मेला को लेकर रांची और जमशेदपुर शहर में ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। रांची में यह बदलाव 7 जुलाई तक जारी रहेगा। बदली हुई व्यवस्था के तहत गोलचक्कर, नया सराय रोड, जेएससीए स्टेडियम और पुराना विधान सभा रोड पर सुबह 8 से रात 12 बजे तक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर तक सभी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इसके अलावा शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर और प्रभात तारा मैदान तिराहा से जगन्नाथपुर बाजार तक वाहनों की इंट्री बंद की गई है। ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने जगन्नाथपुर ट्रैफिक थानेदार को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे खुद अपनी टीम के साथ लगातार यातायात व्यवस्था पर पूरी नजर रखेंगे। यहां वाहनों का प्रवेश वर्जित ये होंगे वैकल्पिक रास्ते जमशेदपुर शहर के चार इलाकों में यातायात व्यवस्था में बदलाव
जमशेदपुर शहर में भी शुक्रवार को कई स्थानों पर रथयात्रा का आयोजन होगा। इसके मद्देनजर प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था में कई बदलाव किए हैं। रथयात्रा वाले मार्ग को बंद कर परिवर्तित मार्ग में वाहनों की आवाजाही होगी। नो-एंट्री के समय में भी बदलाव किया गया है। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के साथ ही शहर के अंदर परिचालन पर रोक लगाई गई है। इस संबंध में डीसी कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पीयूष पांडे व ट्रैफिक डीएसपी नीरज की ओर से संयुक्त आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है- दोपहर 2 बजे के बाद बिष्टुपुर में गोपाल मैदान गोलचक्कर से वोल्टास गोलचक्कर तक मेन रोड पर दोनों ओर वाहन नहीं चलेंगे। बाकी इलाकों में जब रथयात्रा शुरू होगी अथवा सड़क पर नजदीक आएगी तो वाहनों के परिचालन का रूट परिवर्तित किया जाएगा। ट्रैफिक डीएसपी नीरज ने कहा कि रथयात्रा के आयोजकों की ओर से बताए गए समय के आधार पर यातायात व्यवस्था में बदलाव से संबंधित आदेश जारी किया गया है। आज वाहन चालकों के लिए ये मार्ग तय किए गए मानगो के लिए विशेष व्यवस्था: मानगो में बड़ा हनुमान मंदिर से ​डिमना रोड में राजस्थान भवन तक रथयात्रा जाएगी। बड़ा हनुमान मंंदिर से रथयात्रा निकलने पर मानगो थाने के पहले और खुदीराम बोस गोलचक्कर पर आवागमन रोक दिया जाएगा। वाहन चालक पारडीह​-डिमना चौक होकर आ-जा सकेंगे। रथयात्रा के खुदीराम बोस गोलचक्कर से डिमना रोड में जाने पर डिमना रोड पर आवागमन रोक दिया जाएगा। वोल्टास गोलचक्कर से साकची जाने के लिए: वोल्टास गोलचक्कर-आदित्यपुर गोलचक्कर-बोधनवाला गैरेज-मैला टंकी-गुजराती सनातन समाज-होटल सोनेट- धातकीडीह हरिजन बस्ती- धातकीडीह टीओपी-लोयोला स्कूल-जु​बिली पार्क-बंगाल क्लब गोलचक्कर होकर
साकची से जुगसलाई जाने के लिए : गोपाल मैदान गोलचक्कर-जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज-मैला टंकी -बोधनवाला गैरेज-आदित्यपुर गोलचक्कर होकर
गोलमुरी से बिष्टुपुर जाने के लिए : आरडी टाटा गोलचक्कर-कालीमाटी रोड-जेएनएसी गोलचक्कर-साकची एल टाउन गेट-होकर
सुंदरनगर की ओर से टाटानगर स्टेशन, साकची-बिष्टुपुर के लिए: चार पहिया वाहन करनडीह चौक-घाघीडीह जेल-पानी टंकी-कीताडीह मजार-केंद्रीय विद्यालय टाटानगर-चाईबासा बस स्टैंड होते हुए टाटानगर रेलवे स्टेशन की ओर से जाएंगे। दोपहिया वाहन जगन्नाथ मंदिर के बगल वाली गली से कीताडीह मजार-केंद्रीय विद्यालय टाटानगर-चाईबासा बस स्टैंड होकर रेलवे स्टेशन तक जाएंगे।
मानगो से बिष्टुपुर-जुगसलाई जाने के लिए: मानगो पुल-मरीन ड्राइव गोलचक्कर-एक्सएलआरआई गोलचक्कर-साईं मंदिर-सर्किट हाउस गोलचक्कर-जुस्को ऑफिस गोलचक्कर होकर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *