जगन्नाथ मंदिर में रथ निर्माण कार्य का शुभारंभ

बंडामुंडा| नगर के डीजल कॉलोनी स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान के नए रथ का निर्माण कार्य बुधवार को शुरू हो गया। मंदिर के पुजारी प्रीतवास सतपथी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना के बाद भगवान विश्वकर्मा का आह्वान करते हुए रथ का निर्माण कार्य शुरू किया। उल्लेखनीय है कि अक्षय तृतीया के दिन से ही रथ का निर्माण कार्य शुरू होता है। जगन्नाथ मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि रथ निर्माण के लिए चक्का पूजा एक अहम कार्यक्रम होता है। यह रथ निर्माण की प्रक्रिया की शुरुआत होती है और इस दौरान लकड़ियों, औजारों और अन्य सामग्रियों की पूजा की जाती है। चक्का पूजा के दौरान सुप्रिया तांती, सोमा डे, चंदन तराई, बुलू पात्र, अमृत कौर आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *