जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए पहली स्पेशल ट्रेन 26 को:इसमें 94% सीट फुल, एसी-2 में वेटिंग शुरू; 28 जून के लिए 327 सीट उपलब्ध

श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा में दर्शनार्थियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गोंदिया-खुरदा रोड-गोंदिया के बीच रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। यह ट्रेन 26 जून से 07 जुलाई 2025 तक पांच फेरों में चलाई जाएगी। 26 जून को रवाना होने वाली पहली स्पेशल ट्रेन में एसी-2 में वेटिंग शुरू हो चुकी है। एसी-3 में एक सीट और स्लीपर श्रेणी में केवल 5 सीटें शेष हैं। इन डेट पर सीटें उपलब्ध ट्रेन नंबर और टाइमिंग गाड़ी संख्या 08893 | गोंदिया → खुरदा रोड तारीखें: 26, 28, 30 जून व 2, 5 जुलाई गाड़ी संख्या 08894 | खुरदा रोड → गोंदिया तारीखें: 28, 29 जून व 1, 3, 7 जुलाई कोच संरचना यह स्पेशल ट्रेन 18 कोचों के साथ चलेगी: स्टॉपेज गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, मंदिर हसौद, महासमुंद, बागबहरा, खरीयार रोड, नवापारा रोड, हरीशंकर रोड, कांटाभंजी, टीटलागढ़, बढ़मल, बलांगीर, लुईसिंगा, डूंगरीपाली, बरपाली, बरगढ़ रोड, संबलपुर, रेराखोल, बोविंडा, केरेजंगा, अंगुल, तालचेर रोड, ढेंकनाल, भुवनेश्वर, खुरदा रोड।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *