जगराओं नगर कौंसिल ने खरीदी नई सफाई मशीनें:36 लाख की जेसीबी और 16 लाख की गाड़ियां, प्रधान बोले-लोग सफाई व्यवस्था में सहयोग करें

लुधियाना में जगराओं शहर की सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए नगर कौंसिल ने नई मशीनरी खरीदी है। कौंसिल को एक जेसीबी मशीन और दो टाटा एस गाड़ियां प्राप्त हुईं। प्रधान जतिंदरपाल राणा ने बताया कि ये मशीनें 15वें वित्त आयोग और स्वच्छ भारत मिशन की ग्रांट से खरीदी गई हैं। जेसीबी मशीन की कीमत 36 लाख रुपए है। दो टाटा एस गाड़ियों की कीमत 16 लाख रुपए है। मशीनों की डिलीवरी के दौरान प्रधान और कार्यसाधक अधिकारी ने कंपनी कर्मचारियों से चाबियां लीं। इस अवसर पर उपस्थित पार्षदों ने कहा कि वे शहर को स्वच्छ बनाने के लिए बिना भेदभाव काम करेंगे। नगर कौंसिल ने लोगों से की अपील प्रधान ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सफाई व्यवस्था में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों का गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके दें। ताकि कौंसिल उस कचरे की खाद बना सके। कौंसिल प्रधान जतिंदरपाल राना ने लोगों से अपील की गई है कि वे प्लास्टिक के लिफाफों का इस्तेमाल न करें और कपड़े के बैग का इस्तेमाल करें ताकि धरती को बचाया जा सके। बाजार में सब्जी या अन्य समान लेने जाते समय ही घर से कपड़े के बैग या अन्य प्रदूषण रहित बैग लेकर जाए। उसी में अपना समान लेकर आए। कार्यक्रम में ये सभी रहे मौजूद कार्यक्रम में कार्यसाधक अधिकारी सुखदेव सिंह रंधावा, शहीद भगत सिंह क्लब के प्रधान व पार्षद एडवोकेट रविंदरपाल सिंह, जरनैल सिंह, विक्रम जस्सी, हिमांशु मलिक (पार्षद), दविंदरजीत सिंह सिद्धू पूर्व मीत प्रधान, डॉ. इकबाल सिंह, एडवोकेट अंकुश धीर, मास्टर हरदीप जस्सी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *