भास्कर न्यूज |लुधियाना नववर्ष के पावन अवसर पर आज जगराओं पुल स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में मां दुर्गा की भव्य चौकी का आयोजन बड़ी श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। इसकी कमान समाजसेवी एवं अंसल एस्टेट के एसएस खुराना संभाल रहे हैं। मंदिर ट्रस्ट द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक वर्ष के इस प्रथम मंगलवार 6 जनवरी को आयोजित होने वाली यह चौकी रात्रि 7:15 बजे शुरू होकर 10:15 बजे तक चलेगी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया से पधारे देव चंचल एंड पार्टी द्वारा मां की महिमा का गुणगान किया जाएगा। इस धार्मिक समागम में ज्योति प्रचंड एवं विधि-विधान से पूजन अंसल एस्टेट के एसएस खुराना एवं ट्रस्ट परिवार द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर एसएस खुराना ने कहा कि नव वर्ष हमें नई ऊर्जा, आशा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।


