जगराओं में अकाली नेताओं की पुलिस से बहस:मजीठिया की पेशी पर जा रहे साथियों को रोका, कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर दिया धरना

लुधियाना के जगराओं में अकाली नेता विक्रमजीत सिंह मजीठिया से मिलने जा रहे पूर्व विधायक और कौर कमेटी सदस्य एसआर कलेर को पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। बुधवार को विजिलेंस केस में अकाली नेता विक्रमजीत सिंह मजीठिया का 7 दिनों का रिमांड खत्म होने पर उन्हें अदालत में पेश किया जाना था। जानकारी के अनुसार जगराओं से निकलते ही बद्दोवाल के पास लुधियाना पुलिस ने पूर्व विधायक कलेर और उनके साथियों को रोक लिया। अकाली वर्करों और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई। पूर्व विधायक ने पुलिस अधिकारियों को कानून और नागरिक अधिकारों की याद दिलाई, लेकिन पुलिस नहीं मानी। लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर धरने पर बैठे कार्यकर्ता जहां पुलिस ने अकाली नेताओं को रोका, वहां पहले से कोई नाका नहीं था। ऐसा प्रतीत हुआ कि पुलिस विशेष रूप से अकाली नेताओं को रोकने के लिए तैनात की गई थी। इससे नाराज होकर अकाली नेताओं ने लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर धरना दे दिया और सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया धरने के कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। इसके बाद पुलिस पूर्व विधायक समेत अकाली कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर दाखा थाने ले गई। पूर्व विधायक कलेर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अकाली नेताओं से डरे हुए हैं, इसलिए उनके आने-जाने पर रोक लगाई जा रही है। उन्होंने सरकार को 2027 के आने वालो चुनावों की याद भी दिलाते कहा झाडू लोग उल्टा कर देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *