जगराओं में कांग्रेस सांसद का AAP पर हमला:राजा वड़िंग बोले-कल तक दिल्ली मॉडल की बात, अब पंजाब आया याद

पंजाब कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की करारी हार पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के पंजाब मॉडल वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग कल तक पूरे देश में दिल्ली मॉडल की तर्ज पर वोट मांग रहे थे, उन्हें अचानक पंजाब मॉडल कैसे याद आ गया। उन्होंने कहा कि इतनी जल्दी तो गिरगिट भी रंग नही बदलता, जितनी जल्दी हार के बाद आप नेता अपना रंग बदल रहे। अब ये माडल कहीं नहीं होगा पास वड़िंग ने पंजाब की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य में नशे से होती मौतें, गैंगस्टरों द्वारा व्यापारियों से मांगी जा रही फिरौती, सरकारी कर्मचारियों के धरने और एनआरआई की पंजाब में पड़ी कोठियों पर अवैध कब्जे करने व नेताओं द्वारा विरोधियों पर दर्ज करवाए जा रहे नाजायज पर्चों को यदि सरकार माडल मानती है, तो मुझे नही लगता कि ये माडल अब कही पास होगा। जनता ने हराकर भ्रष्ट किया साबित केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने उन्हें हराकर साबित कर दिया है कि वे भ्रष्ट नेता हैं। उन्होंने याद दिलाया कि केजरीवाल ने चुनाव से पहले कहा था कि अगर लोगों को लगता है कि वे भ्रष्ट हैं, तो उन्हें वोट न दें। जनता ने उनकी बात मान ली और आप महज 28 सीटों पर सिमट गई। वड़िंग ने मांग की है कि केजरीवाल को अपने वादे के अनुसार राजनीति से इस्तीफा दे देना चाहिए। काग्रेंसी नेताओं के घर अफसोस जताने पहुंचे कांग्रेस प्रधान व एमपी राजा वडिंग हाल ही में सडक हादसे मे मौत के मुंह में गए उनके दोस्त व सीनियर कांग्रेसी नेता प्रीतम सिंह अखाड़ा की अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए गांव अखाड़ा पहुंचे थे। इसके बाद वो शहर में कांग्रेसी नेता गोपाल शर्मा, पराशर देव शर्मा, सुखचैन जैन के घरो में भी अफसोस जताने के लिए पहुंचे। उनके साथ कैप्टन संदीप संधू, रमन सुब्रमण्यम, मलकीत सिंह दाखा, नवदीप ग्रेवाल सहित अन्य काग्रेंसी नेता मौजुद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *