जगराओं में किराया मांगने पर हमला करने वाले चार पकड़े:बस मालिक और कंडक्टर से की थी मारपीट, 11 अभी फरार

लुधियाना के जगराओं में मारपीट मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक मिनी बस में किराया मांगने पर ड्राइवर और कंडेक्टर पर हमला किया। पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। बारी आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में धर्मप्रीत सिंह उर्फ गग्गी, कुलदीप सिंह उर्फ गोली, हरजीत सिंह उर्फ विक्की और अमनिंदर सिंह उर्फ हनी शामिल हैं। तीन आरोपी गांव मल्ला के रहने वाले हैं, जबकि एक नारो माजरा का है। किराया मांगने पर देते थे धमकी थाना हठूर के एएसआई सुल्लन सिंह के अनुसार, पीड़ित बस मालिक हरदीप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि कुछ यात्री नियमित रूप से बस में सफर करते थे। जब कंडक्टर उनसे किराया मांगता था, तो वे धमकियां देते थे। सवारियों के उतरने के बाद किया हमला कुछ दिन पहले मामला बिगड़ गया। जब बस सवारियों को लेकर गांव मल्ला में पहुंची तो आरोपियों ने कुछ सवारियों के उतरने के बाद बस में घुसकर हरदीप सिंह और कंडक्टर पर हमला कर दिया। हमले के दौरान बस मालिक व कंडक्टर दोनों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में कुल 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें 12 अज्ञात आरोपी भी शामिल थे। अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस बाकी 11 फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *