जगराओं में गैंगवार में 3 आरोपियों पर केस:स्कॉर्पियों सवार होकर आए बदमाश, कोर्ट में पेशी के दौरान हुआ था विवाद

लुधियाना जिले में जगराओं के काउंके कलां गांव में दो दिन पहले हुई गैंगवार में जज गुट के हमलावरों द्वारा शेरू गुट के हरपाल को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अब अब हमलावरों के साथ हथियार सप्लाई से जुड़े लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज करने की तैयारी में है। काउंके कलां गांव में दो दिन पहले बाबा रोडू शाह की दरगाह से लौट रहे एक युवक को स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस फरार हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस अब इस मामले में हथियार सप्लाई से जुड़े लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज करने की तैयारी में है। घायल युवक की पहचान शेरू गैंग के काउंके कलां निवासी हरपाल सिंह के रूप में हुई है। कंधे में गोली लगने से युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान हुआ था झगड़ा जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर शेरू और जज गुट में पुरानी रंजिश है। गुरुवार को लुधियाना कोर्ट में शेरू गुट और जज गुट के पुराने केस की तारीख थी। कोर्ट में दोनों गुटों का आमना-सामना होने पर गुलशन कुमार उर्फ शेरू और जज राजपूत के बीच झगड़ा हुआ था। हमले का मुख्य आरोपी सोनू दोधरिया जज गुट से जुड़ा है, जबकि घायल लवकरण सिंह शेरू गुट से संबंध रखता है। कोर्ट में हुए इसी विवाद की रंजिश के चलते आरोपियों ने शुक्रवार शाम को लुधियाना से लौटते समय स्कॉर्पियो में पीछा कर हरपाल सिंह को गोली मारी थी। पुरानी रंजिश के चलते दोनों गुट अपना अपना दबदबा बनाने के लिए एक दूसरे पर हमला करते रहते हैं। इनके खिलाफ दर्ज किया केस पुलिस ने इस वारदात में शामिल सोनू दोधरिया (जगराओं), डिप्पी वारिश (चुंगी नंबर 5, जगराओं) और रणजीता (काउंके कलां, जगराओं) के खिलाफ हत्या प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फरार तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकार्ड थाना सदर इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों पर पहले भी फायरिंग, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी कई बार जेल जा चुके हैं, लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से गैंगवार और दहशत फैलाने वाली गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हमले में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार आरोपियों तक कैसे पहुंचे। हथियार सप्लाई नेटवर्क तोड़ने की फिराक में पुलिस थाना इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी वारदातों में अवैध हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियारों की सप्लाई किसने की और इन्हें कहां से खरीदा गया। हथियार सप्लाई चेन में शामिल लोगों के खिलाफ भी अब इस मामले में केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने तीनों फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई हैं। पुलिस जांच जारी, हथियार सप्लाई नेटवर्क पर भी सवाल पुलिस ने जांच तेज कर दी है। तीनों फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं। पुलिस इस बात की गहराई से पड़ताल कर रही है कि हमलावरों के पास हथियार कहां से आए और हमले की साजिश किसने रची। थाना इंचार्ज सुरजीत सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध हथियारों का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन हथियारों की सप्लाई किसने की और इन्हें कहां से खरीदा गया। अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि हथियार सप्लाई चेन में शामिल पाए जाने वाले सभी लोगों को भी मामले में नामजद किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *