जगराओं में घर में घुसकर बेटे पर हमला:बचाने आई मां को बाल पकड़कर घसीटा, तलवारों समेत पहुंचे बदमाश, शादी में हुआ था मामूली विवाद

पंजाब के जगराओं में शादी समारोह में हुए मामूली विवाद के बाद एक मजदूर पर हमला कर दिया। इस दौरान बेटे को बचाने आई मां पर भी हमला कर दिया। घायल ने पुलिस में मामले की शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने 20 दिन बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांव बडैच में एक शादी समारोह के दौरान हुई मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने मजदूर लखबीर सिंह के घर पर हमला कर दिया। घटना 5 अप्रैल की रात करीब 1:30 बजे की है। आरोपी जसप्रीत सिंह, धर्मा, जीवन, भोलू, जस, ढेरू, गुरी, गोग्गी और मंत्री हथियारों के साथ लखबीर के घर पहुंचे। उन्होंने तलवारों से दरवाजा तोड़ना शुरू कर दिया। तलवारों से जानलेवा हमला शोर सुनकर जब लखबीर बाहर निकला तो आरोपियों ने उस पर तलवारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उसकी बाजू टूट गई। शरीर पर करीब 40 टांके लगे। बेटे को बचाने आई बुजुर्ग मां को आरोपियों ने बालों से पकड़कर घसीटा, जिससे वह भी घायल हो गई। आरोपियों ने जाते समय घर के बाहर खड़ी बाइक को भी आग लगा दी। पीड़ित लखबीर ने बताया कि शादी में नाचते समय धक्का लगने से आरोपियों से मामूली कहासुनी हुई थी। घायल मां-बेटे को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। लखबीर ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 20 दिन बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज उच्च अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद पुलिस ने 20 दिन बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 118(1), 115(2), 326F, 324(4), 191(3), 190 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया। एएसआई हरप्रीत के अनुसार, सभी आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *