लुधियाना के जगराओं थाना दाखा क्षेत्र में शराब ठेके पर हुई लूट का मामला सुलझा लिया गया है। पुलिस ने चार नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है। ठेके के कर्मचारी को पकड़कर गल्ले से कैश लूटकर फरार हो गए थे। थाना दाखा के एएसआई सुल्खन सिंह के अनुसार शराब ठेके के कर्मचारी अभय चौधरी ने शिकायत दर्ज कराई थी। अभय मूल रूप से बिहार के बीतिया जिले का रहने वाला है और वर्तमान में गांव भनोंहड़ में रहता है। घटना रात साढ़े 10 बजे की है। एक मोटरसाइकिल पर सवार चार लड़के ठेके पर आए। मुंह कपड़े से ढककर आए तीन लड़कों ने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था। दो ने अभय की बाजुओं को पकड़ा। तीसरे ने उसकी जेब से गल्ले की चाबी निकाली। चौथा बाहर निगरानी में खड़ा रहा। आरोपियों ने धमकाकर गल्ले से 15 हजार रुपए निकाले और मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।


