जगराओं में डिलीवरी बॉय से लूटपाट का मामला:फरीदकोट जेल से लाए गए तीन आरोपी, हथियार दिखाकर की थी वारदात

लुधियाना जिले के जगराओं में पांच महीने पहले डिलीवरी बॉय से लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने फरीदकोट जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। आरोपियों ने लुधियाना फिरोजपुर हाईवे गांव चौकीमान के पास हथियारों की नोक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तरनतारन के विशाल उर्फ विशू उर्फ लप्पा, साहिलदीप सिंह उर्फ साहिल और जीरा के हरप्रीत सिंह उर्फ गोलू के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया है। थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह के अनुसार पीड़ित अनुराग गोयल शैडो फैक्स कोरियर सर्विस में काम करता है। वह गांव सोहिया में पार्सल देकर लौट रहा था। वापस आकर बाइक को मारी टक्कर इसी दौरान एक आई-20 कार पहले उसके पास से गुजरी थी फिर वापस आकर उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे पीड़ित बाइक से गिर पड़ा। कार से उतरे बदमाशों ने पिस्तौल जैसी चीज और अन्य हथियार दिखाकर उसे डराया और धमकाया। आरोपियों ने पीड़ित का चांदी का कड़ा और पार्सल वाला बैग लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी कार में सवार होकर गांव सोहिया की ओर फरार हो गए। बैग में पार्सल भी साथ ले गए बैग में करीब 7759 रुपए के पार्सल थे, जिन्हें आरोपी साथ ले गए। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ की जा रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी दूसरे शहरों से आकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देकर निकल जाते थे। वारदात के समय आरोपी कार से नंबर भी मिटा देते थे। ताकि कोई उनकी कार का नंबर नोट ना कर सके। पहले भी अन्य बाइक सवार को लूटा था आरोपियों ने डिलीवरी बॉय से लूट से पहले इसी तरह थाना दाखा के गांव हस्सोवाल से जगराओं की तरफ आ रहे बाइक सवार पवनदीप सिंह से भी लूटपाट करते हुए उसका मोबाइल व 200 रुपए छीन लिए थे। पिछले समय दौरान दाखा पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया था। अब थाना सदर की पुलिस आरोपियों को जेल से लाकर पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *