जगराओं में डॉक्टर पर हमला करने वाले 2 भाई काबू:एक महीने से चल रहे थे फरार, नशे में अस्पताल स्टाफ से की मारपीट

लुधियाना के जगराओं में एक महीने पहले डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जगदेव सिंह उर्फ गुगनी और जसवीर सिंह उर्फ जस्सी के रूप में हुई है। दोनों गांव बरसाल के रहने वाले हैं। थाना सिटी के एएसआई बलविंदर सिंह के अनुसार, आरोपियों ने शराब के नशे में डॉ. किशन और उनके स्टाफ पर हमला किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और दो दिन का रिमांड हासिल किया है। घटना कालेज रोड स्थित डॉक्टर किशन अस्पताल की है। एक मरीज को सांस और खांसी की शिकायत पर भर्ती किया गया था। डॉक्टर ने मरीज की तीन बार जांच की। रात करीब पौने 12 बजे मरीज के दो रिश्तेदार नशे में धुत होकर अस्पताल पहुंचे। डाक्टर ने किया था समझाने का प्रयास, बोला हमला आरोपियों ने पहले स्टाफ से बदसलूकी की। उन्होंने मरीज की देखभाल ठीक से न करने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। डॉक्टर किशन के समझाने पर उन पर भी हमला कर दिया। बचाव में आए डॉक्टर के बेटे को भी घायल कर दिया। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 333, 115(2), 351(2), 296, 191(3), 190 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। दोनों आरोपी तब से फरार चल रहे थे। पुलिस ने आज उन्हें गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *